{"_id":"5bf5dd4bbdec2269a552a59d","slug":"monkey-cut-italian-salon-near-taj-mahal-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के पास इटली की सैलानी को बंदर ने काटा, दिल्ली भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के पास इटली की सैलानी को बंदर ने काटा, दिल्ली भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 22 Nov 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
इटली की सैलानी को बंदर ने काटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग और विदेशी पर्यटक बंदरों के हमले के लगातार शिकार बन रहे हैं। बुधवार को ताजमहल के पास पश्चिमी गेट पर इटली की महिला सैलानी पर बंदर ने हमला कर दिया।
पर्यटक के पैर में पंजा मारने से चोट आई, जिस पर पर्यटन पुलिस ने एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया और बाद में ताजमहल दिखाया।
इटली से ताजमहल का दीदार करने आई महिला पर्यटक मरियम बुधवार सुबह सात बजे पश्चिमी गेट के पास अमानती सामानघर में अपना सामान जमा कर टिकट काउंटर की ओर जा रही थी तो नीम तिराहा के पास बंदर ने उस पर हमला कर दिया।
हमले से बचते समय मरियम के दोनों पैरों पर बंदर के पंजे लग गए, जिससे उन्हें चोट लग गई। मरियम की चीख सुनकर पर्यटन थाना और ताज सुरक्षा पुलिस के सिपाही उनके पास पहुंचे और अपने साथ फतेहाबाद रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में ले गए।
विज्ञापन
महिला पर्यटक मरियम को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया और पैरों पर दवा लगाकर पट्टी कराई। हमले से घबराई मरियम को पर्यटन पुलिस अपने साथ ही ताजमहल तक लाई और ताज का दीदार कराया। दोपहर बाद इटली की पर्यटक को दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस में बैठाकर रवाना किया। मरियम ने पुलिस को इस सहयोग पर थैंक्स कहा।

हमले कई, पकड़ने का प्रयास एक भी नहीं
ताजमहल पर दो साल से बंदरों द्वारा सैलानियों पर हमले हो रहे हैं। दशहरा घाट से ताज के अंदर आने के बाद बंदर पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले 22 मई को फ्रांस के दो पर्यटकों पर बंदरों ने हमला कर काट लिया था।
तब भी पैरों को बंदर ने घायल कर दिया था। इसके बाद अगस्त में इंदौर, सितंबर में बंगलुरू और अक्तूबर में पुणे के पर्यटकों को बंदर काट चुके हैं। इस संबंध में टूरिज्म गिल्ड ने मुख्यमंत्री को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था।
उस पत्र पर महानिदेशक पर्यटन ने आगरा के कमिश्नर और डीएम को बंदर, कुत्तों और सांड़ पर अंकुश के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।