फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkey Attacks Increased In Mathura District Five Injured

मथुराः खूंखार बंदरों से परेशान शहरवासी, हमले में पूर्व सभासद की पुत्रवधू समेत पांच घायल

Sat, 31 Oct 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 31 Oct 2020 12:20 AM IST
सार

पिछले 15 दिनों में बंदरों के हमले में पूर्व सभासद की पुत्रवधू समेत पांच लोग घायल हो चुके हैं। लोगों ने अपने घरों की छतों पर जाना बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। 

विज्ञापन
Monkey Attacks Increased In Mathura District Five Injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मथुरा जनपद के जयसिंहपुरा और आसपास की एक दर्जन कालोनियों में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। पिछले 15 दिनों में बंदरों के हमले में पूर्व सभासद की पुत्रवधू समेत पांच लोग घायल हो चुके हैं। लोगों ने अपने घरों की छतों पर जाना बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। 
विज्ञापन


चामुंडा कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद गोपाल सैनी की पुत्रवधू कोमल सैनी पत्नी सोनू सैनी छत पर किसी कार्य से गई। इस बीच बंदरों की टोली ने महिला पर हमला कर दिया। इसके चलते महिला गिर गई और उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



ऐसे ही बंदरों के हमले में किशोरी नगर निवासी पिंटू, मोहन नगर के किशोर, चामुंडा कॉलोनी के मुकुल और मोक्षधाम के पास निवासी संजीव घायल हो गए। बंदर मेथोडिस्ट हॉस्पिटल के बाहर पीपल के पेड़ पर चढ़ गए जिससे डाल टूटकर गिर गईं और नीचे चाय की दुकान पर बैठे ग्राहक बाल-बाल बच गए। लगातार बंदरों के बढ़ रहे आतंक से हर कोई भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोंनियों में बंदरों का आतंक
जयसिंहपुरा, किशोरी नगर, लक्ष्मीनगर, कृष्णपुरम, मोहन नगर, बंगाली कॉलोनी, चामुंडा कॉलोनी, गायत्री विहार, राधेश्याम कॉलोनी, नवनीत कुंज, माधवकुंज, सैनी नगरा, राधपुरम, राधा आर्किड 

मेयर-पार्षद से मांग, बंदरों के आतंक से दिलाएं मुक्ति
जयसिंहपुरा निवासी किशन शर्मा कल्ली पंडित, दिनेश शर्मा एडवोकेट, राजकुमार शर्मा एडवोकेट, श्याम बघेल, सनी ठाकुर, हरिओम ठाकुर, गणेश सैनी, नीरज खंडेलवाल, भूपेंद्र कुमार, फहीम खान ने महापौर मुकेश आर्यबंधु और पार्षद कविता शर्मा से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। 

बंदरों के आतंक से नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया है। बैठकों में भी यह मुद्दा उठाया है। अधिकारियों ने भी इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। - कविता शर्मा, पार्षद

नगर निगम क्षेत्र में बंदरों के आतंक की बड़ी समस्या है। जहां से भी शिकायत मिलती है नगर निगम के कर्मचारी गाड़ियों में बंद कर जंगल में छोड़कर आते हैं। जयसिंहपुरा में पहले भी एक बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया था। वहां दोबारा टीम भेजेंगे। - मुकेश आर्यबंधु, महापौर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed