फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monitoring of traffic with CCTV cameras in agra on new year 2020

नए साल का जश्न मनाएं तो इस बात का भी रखें विशेष ध्यान, 'तीसरी आंख' से हो रही है निगरानी

Tue, 31 Dec 2019 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
monitoring of traffic with CCTV cameras in agra on new year 2020
सेंट जोंस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए घर से वाहन लेकर निकलें तो यातायात नियमों का भी ध्यान रखें। यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग करेगी। स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरों से नजर रखी जाएगी। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को 11 बजे नो एंट्री नहीं खोली जाएगी। रात तकरीबन दो बजे के बाद ही भारी वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं एमजी रोड से लेकर अन्य मार्गों पर पुलिस चेकिंग करेगी। ब्रीथ एनालाइजर लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नशे में वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी बैठाने वालों को भी रोका जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत 243 स्थानों पर लगे कैमरों से नजर रखी जाएगी। ओवरस्पीड और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। होटलों और रेस्टोरेंट में पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को खड़ा किया जाएगा।

शहर वाहनों की चेकिंग के अलावा बाजार और होटलों में भी पुलिस रहेगी। यहां पर चेकिंग की जाएगी। संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed