फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monitar ligard

जासमई में मिले डायनासोर सरीखे जीव की नहीं हो सकी पहचान

Thu, 09 Jan 2020 11:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
monitar ligard
मैनपुरी/बेवर। दो दिन पूर्व बेवर क्षेत्र के गांव जासमई में मिले डायनासोर सरीखे जीव की सही पहचान नहीं हो पाई है। वन विभाग के रेंजर के अनुसार यह एक मॉनिटर लिजार्ड हो सकता है। बुधवार को टीम ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम गांव जासमई में सबमर्सिबल के पास लोगों ने एक अजीबो गरीब जीव को घूमते हुए देखा था जो कि डायनासोर सरीखा लग रहा था। कुछ देर बाद ही उसे जानवरों ने हमला कर मार दिया था। जीव की पहचान को तरह प्रयास किए। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। रेंजर ने बताया कि ऐसा जीव उन्होंने पहले नहीं देखा। वाइल्ड लाइफ वालों से जानकारी की गई तो इसे मॉनिटर लिजार्ड (सरीसृप प्रजाति का जीव) बताया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि कोई नहीं कर सका है कि वाकई में जीव किस उपजाति का है। बुधवार को टीम ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया।
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ के जानकार इसे मॉनिटर लिजार्ड बता रहे हैं। इस तरह के जीव इधर नहीं पाए जाते। यह कहीं से घूमता हुआ आया होगा।
सिकंदर सिंह, रेंजर वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed