{"_id":"67a43fb0776c9c9e8004cbce","slug":"mongolia-s-border-security-chief-was-mesmerized-after-seeing-the-mosaic-in-taj-mahal-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल में पच्चीकारी देख मुग्ध हुए मंगोलिया के सीमा सुरक्षा प्रमुख, इतिहास के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल में पच्चीकारी देख मुग्ध हुए मंगोलिया के सीमा सुरक्षा प्रमुख, इतिहास के बारे में ली जानकारी
Thu, 06 Feb 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:20 AM IST
सार
मंगोलिया के सीमा सुरक्षा प्रमुख ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान वे ताज की खूबसूरती में खोए नजर आए। उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी और इसके इतिहास के बारे में पूछा।
विज्ञापन
मंगोलिया के सीमा सुरक्षा प्रमुख
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगोलिया के सीमा सुरक्षा महानिदेशालय के प्रमुख शारखु लखचिंजावने ने बुधवार को ताजमहल और आगरा किला का भ्रमण किया। ताजमहल में पच्चीकारी देख वह मुग्ध हो गए।
पर्यटन मंत्रालय के रशियन गाइड मोहम्मद राशिद ने बताया मंगलवार की शाम को सीमा सुरक्षा प्रमुख आगरा आ गए थे। बुधवार की सुबह करीब सवा नौ बजे ताजमहल पहुंचे। यहां करीब सवा घंटे समय बिताया। पत्थरों पर बनी पच्चीकारी देख दंग रह गए। उन्होंने पच्चीकारी और इसके इतिहास के बारे में पूछा।
इसके बाद आगरा किला में लाल पत्थर और किले से जुड़े इतिहास सुनने में उन्होंने दिलचस्पी दिखाई। उनके साथ सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी रहे। दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए। सीमा सुरक्षा प्रमुख दो फरवरी को दिल्ली आए थे, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने स्वागत किया।