फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money withdrawn from account through online fraud returned

Agra News: ऑनलाइन ठगी कर खाते से निकाली धनराशि कराई वापस

Sat, 16 Nov 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Nov 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Money withdrawn from account through online fraud returned
ऑनलाइन ठगी कर खाते से निकाली धनराशि कराई वापस
विज्ञापन

- पीड़ित ने एसपी से की थी शिकायत, साइबर सेल कर रही थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। गांव सलेमपुर कुरावली के रहने वाले एक युवक के खाते से ऑनलाइन ठगी कर निकाली गई 91713 रुपये की धनराशि साइबर सेल ने शनिवार को वापस कराई है। कुछ दिनों पहले पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी।

अक्तूबर माह में कस्बा कुरावली के गांव सलेमपुर निवासी सुधीर कुमार को एक फोन कॉल आई थी। बात करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बातों में फंसाकर खाते संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के बाद खाते से 91713 रुपये निकाल लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने एसपी विनोद कुमार को शिकायती पत्र दिया था। जिस पर अधिकारी ने साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साइबर अपराध एक्सपर्ट एसआई अमित सिंह ने खाते से निकाली गई धनराशि को फ्रीज करा दिया था। शनिवार को सुधीर को सूचना देकर थाने बुलाया गया। वहां खाते से निकाली गई संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed