{"_id":"6a91c9738fc02341f005e8b0","slug":"money-was-withdrawn-from-account-after-calling-fake-helpline-number-found-at-an-atm-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद मांगने पर हो गई ठगी: एटीएम में लिखे फर्जी नंबर पर किया महिला ने कॉल, ठग ने पार कर दी खाते से रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद मांगने पर हो गई ठगी: एटीएम में लिखे फर्जी नंबर पर किया महिला ने कॉल, ठग ने पार कर दी खाते से रकम
Sat, 29 Aug 2026 06:00 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:00 AM IST
सार
एटीएम में लिखे नंबर पर काॅल करना एक महिला को भारी पड़ गया। ठग ने महिला के खाते से रकम पार कर दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
mobile demo, man demo, cyber crime
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एटीएम में डेबिट कार्ड का फंसना और केबिन में चस्पा हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना एक महिला को भारी पड़ गया। बैंककर्मी बनकर ठग ने उनके खाते से 27,800 रुपये उड़ा लिए।
घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी बाजार की है, जहां कौशलपुर निवासी रूबी 23 अगस्त को एसबीआई एटीएम से नकदी निकालने गई थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। कार्ड निकालने की कोशिश करने पर एटीएम की केबिन में एक पर्चा लगा मिला, जिस पर मोबाइल नंबर और मशीन खराब होने पर संपर्क करने की बात लिखी थी। संपर्क करने पर शातिर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कार्ड ब्लॉक करने का झांसा दिया और महज 20 मिनट के भीतर खाते से नकदी साफ कर दी।
एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एसीपी ने अपील की है कि एटीएम मशीनों के केबिन में चस्पा किसी भी अनजान नंबर पर भरोसा न करें और ऐसी स्थिति में सीधे बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।