फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money siphoned off from credit card after receiving a mobile call.

Agra News: मोबाइल पर कॉल आने के बाद क्रेडिट कार्ड से उड़ा दी रकम

Wed, 26 Aug 2026 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Money siphoned off from credit card after receiving a mobile call.
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पीड़ितों ने क्रेडिट कार्ड से रकम निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने 1930 पर साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खादर (कौकर खेड़ा) निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। आरोप है कि इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और क्रेडिट कार्ड से करीब 10,098 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत 1930 पर दर्ज कराने के साथ पुलिस से कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, पुरा जवाहर निवासी गौरव वर्मा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार अगस्त शाम उनके मोबाइल पर अपडेट से संबंधित कॉल आई थी। इसके बाद करीब 35 मिनट में उनके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल करीब 32 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना बसई अरेला में तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed