फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money received in the accounts of 3.28 lakh farmers of the district

Agra News: जिले के 3.28 लाख किसानों के खातों में आई धनराशि

Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Money received in the accounts of 3.28 lakh farmers of the district
केवीके में किसान पीएम मोदी का लाइव भाषण सुनते हुए। स्रोतः कृषि विभाग
मैनपुरी। जिले के 3.28 लाख किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को भेजी गई। धनराशि आने की सूचना पर किसान अपने खातों का बैलेंस पता करने के लिए बैंकों और जनसेवा केंद्रों पर पहुंचे। इधर, जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र और सभी ब्लॉकों में पीएम मोदी के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग किसानों ने देखी।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति तिमाही छह हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है। केंद्र सरकार की ओर से 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की गई। इस किस्त को जारी करने से पूर्व केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खातों के साथ अन्य पूरा ब्योरा सत्यापित किए जाने के लिए कृषि कार्यालय भेजा जाता था। कृषि विभाग की ओर से इसमें से मृतक व अपात्र किसानों को अलग कर 3.28 लाख किसानों का डाटा सत्यापित कर शासन को भेजा गया था। इन सभी किसानों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि इससे पहले 2024 के अक्तूबर माह में 2.75 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि आई थी।
विज्ञापन


किसानों ने पीएम मोदी का भाषण देखा
करहल सहित सभी ब्लॉक और जिला स्तर पर केवीके में पीएम मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण हुआ। यहां भारी संख्या में किसान, अधिकारी मौजूद रहे। करहल में बीडीओ रुक्मणी वर्मा, एडीओ कृषि विनीत कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ नीतीश कुमार, कृषि विभाग के कर्मचारी विपिन कुमार, सर्वेंद्र कुमार गुप्ता, जयकुमार, मुनेश कुमार, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed