फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molesting with Scheduled Caste girls by entering the house

Agra News: घर में घुसकर अनुसूचित जाति की किशोरियों से छेड़छाड़

Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Molesting with Scheduled Caste girls by entering the house
करहल।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह नामजद लोग एक घर में घुस गए। घर में मौजूद अनूसूचित जाति की दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने मां बेटी को पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति रविवार की सुबह घर पर नहीं था। पत्नी व दो नाबालिग पुत्रियां घर पर थीं। तभी गांव निवासी नामजद लोग घर में घुस आए और 14 वर्षीय किशोरी के साथ गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। जब दूसरी बहन बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी छेड़छाड़ करते हुए हाथापाई की। बचाने आई मां को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। उक्त घटना के बाद पीड़िता के परिजन की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed