फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molesting the girl by entering house tore her clothes created ruckus

दबंगई: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, फाड़ दिए कपड़े; फिर मचाया जमकर उत्पात

Wed, 05 Jul 2023 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 10:33 AM IST
सार

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने के बाद दबंगों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Molesting the girl by entering house tore her clothes created ruckus
घर में घुसकर युवती से छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के ज्योति कुंज में दबंगों ने खुली गुंडई की। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। कपड़े फाड़ दिए। गाड़ियों को तोड़ दिया। पथराव भी किया। घटना का वीडियो वायरल हो गया। मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यहां की है घटना 

मामले में थाना ट्रांसयमुना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता दूसरे समुदाय से हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 8:30 बजे कॉलोनी के विशाल, संजय सहित दो महिलाएं घर में घुस आए। 18 वर्षीय बहन के साथ छेड़छाड़ की। कपड़े फाड़ दिए। विरोध पर गालीगलौज करने लगे। परिवार के लोगों ने बचाया तो पीटा।

ये भी पढ़ें - पति और देवर की हरकत: व्हाट्सएप ग्रुप पर भाई ने देखीं शादीशुदा बहन की ऐसी तस्वीरें, शर्म से झुक गईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

भाग गए आरोपी

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घर के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी को जमीन पर गिराकर ईंट पत्थर मारे। घर पर भी पथराव कर दिया। इससे बहन सिर में चोट लगने से घायल हो गई। दोस्त के पैर में पत्थर लगा। वह भी चोटिल हो गया। मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

ये भी पढ़ें - Sawan 2023: चमत्कारिक है ये शिवालय, तीन बार रंग बदलते हैं महादेव; जानें इस प्रसिद्ध शिव मंदिर की कहानी

विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल

कुछ लोगों ने पथराव करते युवकों को वीडियाे बना लिया। बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, पथराव, जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed