फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan 2023 Famous Shiva Temples rajeshwar Mahadev agra

Sawan 2023: चमत्कारिक है ये शिवालय, तीन बार रंग बदलते हैं महादेव; जानें इस प्रसिद्ध शिव मंदिर की कहानी

Wed, 05 Jul 2023 05:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 05:31 AM IST
सार

Sawan 2023: सावन की शुरुआत हो चुकी है। सावन के चार सोमवार पर शहर के चारों शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। सावन के पहले सोमवार 10 जुलाई को राजेश्वर मंदिर में मेले लगेगा। यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Sawan 2023 Famous Shiva Temples rajeshwar Mahadev agra
राजेश्वर महादेव मंदिर व शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की शुरुआत हो चुकी है। ये माह भगवान शिव को अतिप्रिय है। वैसे तो हर सोमवार को शिव जी की आराधना का विधान है, लेकिन मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार को शिव पूजा करने से जातकों को विशेष पुण्य लाभ मिलता है। ताजनगरी आगरा में सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। शहर के चारों कोनों पर भगवान शिव का वास है। इन शिवालयों पर हर सोमवार को मेले का आयोजन होता है। सावन के पहले सोमवार को आगरा के राजेश्वर मंदिर पर मेले की शुरुआत होगी। इस मंदिर का एक बेहद रोचक महत्व है। 

विज्ञापन

करीब 850 से 900 वर्ष पुराना है इतिहास 

आगरा के शमसाबाद रोड पर राजेश्वर मंदिर स्थापित है। राजेश्वर मंदिर का इतिहास करीब 850 से 900 वर्ष पुराना बताया जाता है।  मंदिर के बारे में बताया जाता है कि राजा खेड़ा का एक सेठ नर्मदा नदी के समीप से बैलगाड़ी से शिवलिंग स्थापित करने के लिए ले जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवजी ने दिया था सपना 

वर्तमान मंदिर स्थल के पास एक कुआं था, वहां वह विश्राम के लिए रुका। आराम के दौरान उसे शिवजी ने सपना दिखाया कि उनको वहीं स्थापित कर दिया जाए। लेकिन, सेठ माना नहीं और शिवलिंग ले जाने की कोशिश करने लगा पर शिवलिंग वहां से हिला नहीं और शिवलिंग को यहीं स्थापित कर दिया गया।

विज्ञापन

तीन बार रंग बदलते हैं महादेव

राजेश्वर मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। शिवलिंग सुबह की मंगला आरती के दौरान सफेद रंग, दोपहर की आरती के दौरान हल्का नीला रंग और शाम की आरती के दौरान गुलाबी रंग का प्रतीत होता है। यहां सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटती है।

ये भी पढ़ें -  UP: कमरे में घात लगाए बैठा था भयानक जीव, देखते ही कांप गए घरवाले; बचाव के लिए बुलाई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed