{"_id":"659ae9575832c4ef9f0b7a25","slug":"molested-the-girl-and-threatened-to-kill-her-kasganj-news-c-175-1-agr1054-9584-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी जान से मारने के धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी जान से मारने के धमकी
Sun, 07 Jan 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ 15 दिन पूर्व दो आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
युवती के पिता क्षेत्र में चाय की दुकान खोले हैं। बीते 23 दिसंबर को देर शाम 8 बजे के करीब युवती दुकान पर अकेली बैठी थी। उसका आरोप है कि ढोलना के बरखुरदारपुर निवासी नरेश और गढ़ी निवासी नितिन ने उसके अकेले होने का फायदा उठाकर उसके संग छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने लगे। युवती की चीख पुकार सुनकर मां बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। मां के पहुंचने पर युवती ने अपने संग घटी घटना से उन्हें अवगत कराया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का अदेश दीं। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की।
ढोलना के प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।