{"_id":"5f4e72688ebc3e54bd28d6fc","slug":"molestation-with-badminton-state-level-player-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन की राज्य स्तरीय खिलाड़ी से छेड़छाड़, भाइयों को पीटा, थाने में राजीनाम कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन की राज्य स्तरीय खिलाड़ी से छेड़छाड़, भाइयों को पीटा, थाने में राजीनाम कराने का आरोप
Tue, 01 Sep 2020 09:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:40 PM IST
सार
थाना सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी का आरोप है कि मंगलवार सुबह 9:30 बजे घर की झोपड़ी में सो रही थी। तभी क्षेत्र का युवक आया और उसने छेड़छाड़ की। विरोध पर पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र में बैडमिंटन की राज्य स्तरीय खिलाड़ी से मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर हमला बोला गया। भाइयों के साथ मारपीट की। थाने में पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बजाय राजीनामा करा दिया गया। अब पीड़िता भटक रही है।
थाना सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी का आरोप है कि मंगलवार सुबह 9:30 बजे घर की झोपड़ी में सो रही थी। तभी क्षेत्र का युवक आया और उसने छेड़छाड़ की। विरोध पर पकड़ने की कोशिश की। इस पर खिलाड़ी ने युवक के मुंह पर लात मार दी। इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर छोटे भाई आ गए, उन्होंने बचाया।
यह देखकर आरोपी के भाई और भतीजे आ गए। उन्होंने घर में घुसकर भाइयों पर हमला बोल दिया। उनके गंभीर चोट आईं। पीड़िता ने वीडियो भी बनाई है। पीड़िता ने तीन साल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। तीन पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी खेल चुकी हैं।

Trending Videos
डरा हुआ है पीड़िता का परिवार
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने गई थी। मगर, वहां पर कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही धमकाया। कहा कि केस लड़ोगी तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। राजीनामा कर लो। चौकी प्रभारी ने भी इन लोगों की हां में हां करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। यह भी कहा कि केस कराओगे तो दोनों पार्टी को जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद जबर्दस्ती राजानामा करा दिया। घर आने पर आरोपी पक्ष ने धमकी दी। घटना से परिवार डरा हुआ है। वह घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले की जांच कराई जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी