फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   molestation of women by entering the house

Agra News: महिलाओं के साथ घर में घुसकर की छेड़छाड़

Fri, 28 Apr 2023 06:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
molestation of women by entering the house
भोगांव। थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर आरोपियों ने महिलाओं के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी। दोनों ही मामलों में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि पति एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हैं। मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी नामजद आते जाते समय अश्लील हरकत करता है। 23 अप्रैल की रात वह घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। लोकलाज के चलते शिकायत नहीं की। शुक्रवार की दोपहर फिर से उसे रोक कर अश्लील बातें करने लगा। जब विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई की गई।
विज्ञापन

वहीं एक शिकायत एक गांव निवासी महिला ने की। बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व पति की मृत्यु हो चुकी है। वह तीन बच्चों का भरण पोषण मेहनत मजदूरी के जरिए करती है। जेठ आए दिन गाली गलौज करते हुए परेशान करते हैं। उसके साथ हाथापाई भी की जाती है। वह लोग उसके हिस्से की जमीन भी हड़प चुके हैं। 26 अप्रैल को जेठ जबरिया घर में घुस आया और गलत हरकत करने लगा। रोकने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायत मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed