{"_id":"5f3574798ebc3e3ced200853","slug":"moharram-kasganj-news-agr454770655","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी पर नहीं लगेंगे पंडाल, मोहर्रम पर नहीं निकलेंगे जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चतुर्थी पर नहीं लगेंगे पंडाल, मोहर्रम पर नहीं निकलेंगे जुलूस
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा शांति समिति की बैठक में बोलते उपजिलाधिकारी।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। गणेश चतुर्थी व मोहर्रम को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें मोहर्रम एवं गणेश चतुर्थी के लिए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन बताईं गईं। उपजिलाधिकारी एवं सीओ ने लोगों से भाईचारा का परिचय देने की अपील की।
उपजिलाधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर पंडाल लगा कर गणेशजी की स्थापना नहीं की जाएगी। इसी तरह मोहर्रम पर ताजिये नहीं रखे जाएंगे। शासन ने यह निर्णय कोरोना संक्रमण के चलते लिया है। इसका पालन सभी को करना है। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीओ गवेंद्रपाल गौतम ने कहा कि असमाजिक तत्वों पर नजर रखें। संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचित करें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी गणेश चौहान, राम आसरे पचौरी, गौरव गुप्ता, रानू गुप्ता, अब्दुल खलील खान, मुस्लिम हसन प्रधान, उमरू प्रधान आदि मौजूद रहे।