फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mohanpura woman dead body in closed sack was found in a drain at tank intersection

UP: किसने फेंकी बोरे में बंद कर महिला की लाश, पांच महीने पहले छोड़ आई थी पति का घर; बिलखते रह गए मासूम बच्चे

Sun, 11 Jun 2023 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 11:16 AM IST
सार

महिला पांच माह पहले ससुराल छोड़कर किसी के साथ चली गई थी। मायके वालों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  
 

विज्ञापन
Mohanpura woman dead body in closed sack was found in a drain at tank intersection
थाना सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छावनी क्षेत्र स्थित टैंक चौराहे के पास नाले में बोरे में बंद करके फेंके गए महिला के शव की शिनाख्त हो गई। शव मोहनपुरा, रकाबगंज की काजल (26) का था। बरहन में उसका मायका था। पांच माह पहले वह पति को छोड़कर चली गई थी। काजीपाड़ा के एक युवक के साथ रह रही थी। पहचान होने के बाद पुलिस हत्या के खुलासे में जुट गई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सदर नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि 27 मई को नाले में प्लास्टिक का बोरा मिला था। उसमें एक महिला का शव मिला था। हाथ-पैर बंधे थे। हाथ पर अजीत लिखा था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में अंतिम संस्कार कराया था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए पोस्टर चस्पा कराए थे। सोशल मीडिया का सहारा लिया था। शनिवार शाम को शव की पहचान हुई। महिला के मायके और ससुरालीजन थाने पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस को बताया कि काजल की शादी मोहनपुरा निवासी मोनू के साथ हुई थी। दो बच्चे हैं। एक बच्चा मायके और दूसरा ससुराल में है। करीब पांच माह पहले काजल किसी के साथ चली गई थी। आगरा में ही रह रही थी। इस जानकारी के बाद पुलिस खुलासे के प्रयास में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस काजीपाड़ा इलाके में छानबीन करने गई थी। जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। मायके वालों ने ससुराल में उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि टैंक चौराहे पर मिली महिला की शिनाख्त हो गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed