फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mohan Singh Arya wins the Tata Steel World Marathon and is honored with the Pro-Chem Award

Agra News: मोहन सिंह आर्य ने टाटा स्टील वर्ल्ड मैराथन में लहराया परचम, प्रो-केम अवाॅर्ड से हुए सम्मानित

Mon, 27 Apr 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Mohan Singh Arya wins the Tata Steel World Marathon and is honored with the Pro-Chem Award
मोहन सिंह आर्य
आगरा। कर्नाटक के बेंगलूरू शहर में 26 अप्रैल को आयोजित टाटा स्टील वर्ल्ड मैराथन प्रतियोगिता में हाथरस की सादाबाद तहसील के मंस्या गांव के मूल निवासी मोहन सिंह आर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रो केम अवार्ड हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

मोहन सिंह ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए चार प्रमुख मैराथन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। इनमें पहली वेदांता हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) नई दिल्ली, दूसरी टाटा स्टील वर्ल्ड मैराथन कोलकाता (25 किलोमीटर), तीसरी 42 किलोमीटर टाटा मुंबई मैराथन तथा चौथी टाटा स्टील वर्ल्ड (10 किलोमीटर) शामिल हैं। मोहन सिंह आर्य बीएसएनएल, आगरा से मुख्य लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए मैराथन जैसे कठिन खेल में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed