फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   moekey cou two childrens

राजीव गांधी नगर में बंदरों के हमले से दो बच्चे हुए घायल

Mon, 23 Mar 2020 09:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
moekey cou two childrens
23एमएनपी-07-राजीव गांधी नगर में बंदरों के हमले में घायल हुआ बच्चा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मोहल्ला राजीव गांधी नगर में बंदरों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को दो और बच्चों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला राजीव गांधी नगर में पिछले एक साल से बंदरों को उत्पात है। यहां बंदर 50 से अधिक बच्चों को अपना शिकार बना चुके हैं। कुछ बच्चे तो चार-चार-पांच-पांच बार बंदरों का शिकार हो चुके हैं। इस तरफ न तो नगर पालिका ध्यान दे रही है और न ही वन विभाग। सोमवार की सुबह राजीव गांधी नगर निवासी दीपक कुमार के घर पर ढ़ाई साल का पुत्र देव खेल रहा था। तभी अचानक उस पर बंदर न हमला बोल दिया। भाई को बचाने के लिए आठ वर्षीय प्राची दौड़ी तो बंदर ने उसे भी घायल कर दिया। घायल देव व प्राची को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दीपक का कहना था कि मोहल्ले में एक साल से बंदरों का उत्पात है। कई बार वन विभाग और नगर पालिका को पत्र लिखे गए। लेकिन उत्पाती बंदरों को पकड़वाने के लिए इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।
नगर पालिका के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। वन विभाग को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी भेजी गई है।
लालचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed