फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Modern festival buildings will be built in every assembly constituency.

Agra News: हर विधानसभा में बनेंगे आधुनिक उत्सव भवन

Fri, 03 Jul 2026 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Modern festival buildings will be built in every assembly constituency.
आगरा। जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस उत्सव भवन बनेंगे। पंचायती राज विभाग ने इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों का चयन शुरू कर दिया है। इन उत्सव भवनों में एक विशाल हॉल, सुंदर मंडप और मेहमानों के ठहरने के लिए आधुनिक कमरों का निर्माण कराया जाएगा, जो सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होंगे। इनके निर्माण के बाद ग्रामीणों को शादी-ब्याह और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के लिए शहरों के महंगे मैरिज होम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

योजना के पहले चरण में नौ में से चार विधानसभाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें फतेहपुर सीकरी विधानसभा के कराही, फतेहाबाद के भरापुर, बाह के बटेश्वर और आगरा ग्रामीण क्षेत्र के बरौली अहीर को चुना गया है। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में जल्द ही जमीन का चयन पूरा कर लिया जाएगा। कराही में बनने वाले उत्सव भवन के निर्माण कार्य को गति देने के लिए शासन स्तर से एक करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प होगा। इन भवनों के बनने से ग्रामीणों के खर्चों में कमी आने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर सामुदायिक भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed