फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Model road ready without approval from the house and without DPR

Agra News: सदन से मंजूरी और डीपीआर के बिना मॉडल रोड तैयार

Mon, 15 Sep 2025 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Model road ready without approval from the house and without DPR
आगरा। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में जुटे नगर निगम के अधिकारियों ने बिना कार्यकारिणी या सदन की स्वीकृति और बिना डीपीआर के ही एक रोड को मॉडल रोड के रूप में तैयार कर दिया। इस बात का खुलासा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में हुआ है। निगम के इस करतूत की जांच के लिए युवक ने आला अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

मदिया कटरा तोता का लाल निवासी अभिनय प्रसाद ने नगर निगम से आरटीआई के माध्यम से चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी। पूछा की तिराहा से लोहामंडी चौराहे तक मॉडल रोड का प्रस्ताव सदन में कब स्वीकृत हुआ और प्रस्ताव किसने रखा। इस पर निगम ने जवाब दिया कि सदन में न तो इस मॉडल रोड के निर्माण का कोई प्रस्ताव आया और न ही पास हुआ।
विज्ञापन

साथ ही इस निर्माण के संबंध में कोई डीपीआर भी तैयार नहीं की गई। यही नहीं, निगम की ओर से यह भी बताया गया की मदिया कटरा तिराहे का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन चौक करने से संबंधित कोई प्रस्ताव भी कार्यकारिणी या सदन से पारित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानकारी के सामने आने के बाद अभिनय प्रसाद ने नगर निगम के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। अभिनय का कहना है कि बिना डीपीआर तैयार किए कराए गए निर्माण की जांच जरूरी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह निर्माण किस मद से कराया गया और इसके लिए निगम की ओर से कितना पैसा खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed