फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Model ponds will be built in five villages of Fatehabad

Agra News: फतेहाबाद के पांच गांवों में बनेंगे मॉडल तालाब

Fri, 31 Jul 2026 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Model ponds will be built in five villages of Fatehabad
फतेहाबाद फोटो।निबोहरा के तालाब को मॉडल तालाब बनाने के लिए जेसीबी से सफाई कार्य शुरू। श्रोत विभा
फतेहाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और तालाबों के पुनर्जीवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से ‘मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फतेहाबाद की पांच ग्राम पंचायतों के तालाबों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। चयनित तालाबों पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन तालाबों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकसित कर ग्रामीणों को बेहतर जलस्रोत उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक फतेहाबाद में वर्ष 2025-26 के लिए ग्राम पंचायत निबोहरा के तालाब का चयन किया गया है। वहां कार्य शुरू हो चुका हैं। वहीं वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत पलिया कृपाल, मोहम्मदपुर बरना, पलिया और रूपपुर के तालाबों को योजना में शामिल किया गया है। इन सभी तालाबों को मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाएगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत फतेहाबाद नरेंद्र बघेल ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों को केवल जल संग्रहण का माध्यम ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का केंद्र बनाया जा रहा है। अभियान के तहत तालाबों को ग्रे वॉटर और प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया जाएगा, जिससे उनमें स्वच्छ जल का संरक्षण हो सके। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत तालाबों में ग्रे वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम, फिल्टर चैंबर और सिल्ट कैप्चर जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, ताकि गंदा पानी सीधे तालाब में न पहुंचे और जल की गुणवत्ता बनी रहे। इसके अलावा तालाबों के चारों ओर पौधारोपण, फेंसिंग और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कर उनके संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed