फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mockdrill Taj Mahal attacked with biological bomb panic among tourists soldier unconscious

मॉकड्रिल: ताजमहल पर हुआ जैविक बम से हमला, पर्यटकों में अफरातफरी... जवान बेहोश

Sat, 30 Dec 2023 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 08:54 AM IST
सार

ताजमहल परिसर में शुक्रवार को बायोलॉजिकल हमले का मॉकड्रिल किया गया। इस मॉकड्रिल में एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस और ताजगंज पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रही।

विज्ञापन
Mockdrill Taj Mahal attacked with biological bomb panic among tourists soldier unconscious
ताजमहल परिसर में शुक्रवार को बायोलॉजिकल हमले का मॉकड्रिल किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर चेकिंग में एक संदिग्ध पकड़ा गया। उसने अपने बैग से जैविक बम से हमला बोल दिया। इससे पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कर्मी भी बचने की कोशिश करने लगे। यह जानकारी जब सीआईएसएफ कर्मियोंं ने पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने विशेष सूट पहनकर बैग को कब्जे में लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। यह हकीकत नहीं, बल्कि शुक्रवार को मॉकड्रिल थी।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न 3 बजे ताजमहल पर जैविक हमले की मॉकड्रिल की गई। इसके लिए शुक्रवार को विशेष रूप से एनडीआरएफ गाजियाबाद की टीम आई थी। इससे पूर्व टीम तुर्किये में बचाव ऑपरेशन में जा चुकी है। मॉकड्रिल में दिखाया गया एक आतंकी ताज के पूर्वी गेट पर संदिग्ध बैग रख देता है। इससे धुआं निकलने लगता है। सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। दो जवान भी बेहोश हो जाते हैं।
विज्ञापन


 जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। मगर, जैविक हथियार से बचने का इंतजाम नहीं था। इस पर एनडीआरएफ की सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु रक्षा) टीम को बुलाया गया। टीम ने पुलिस की मदद से बैग के पास से पर्यटकों को दूर किया। एनाउंसमेंट कराया गया। बेहोश जवानों को स्वास्थ्य विभाग की टीम स्ट्रेचर पर लेकर गई। इसके बाद विशेष सूट पहने एनडीआरएफ की टीम ने बैग को कब्जे में लेकर जैविक हमला रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed