{"_id":"68ffa4a725719c22e301a3e5","slug":"mobile-snatched-from-auto-passenger-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ब्लैकमेल कर नाबालिग से किया दुष्कर्म...मां-बेटी ने खाया जहर, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ब्लैकमेल कर नाबालिग से किया दुष्कर्म...मां-बेटी ने खाया जहर, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
Mon, 27 Oct 2025 10:31 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:31 PM IST
सार
पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने की धारा में केस दर्ज किया। वहीं, अस्पताल में भर्ती मां-बेटी की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी बादल गिरफ्तार कर लिया गया। अस्पताल में किशोरी और उसकी मां की हालत स्थिर बनी है। दोनों ने आरोपी के धमकाने पर विषाक्त पदार्थ खा लिया लिया था।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव का ही रहने वाला बादल 15 वर्षीय बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। युवक ने धोखे से बेटी के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। दुष्कर्म भी किया। परेशान होकर बेटी ने मां को जानकारी दी।
वह आरोपी के घर शिकायत करने गईं तो परिजन ने पिटाई लगा दी। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 24 अक्तूबर को आरोपी घर आया और फोटो व वीडियो वायरल करने की कहने लगा। इससे आहत होकर बेटी और पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन
मामला 25 अक्तूबर को पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने की धारा में केस दर्ज किया। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीड़ित किशोरी और मां की हालत अब स्थिर है। उपचार कराया जा रहा है। आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के ठीक होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।