फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mobile

राष्ट्रीय फोरम ने उपभोक्ता की अपील खारिज की

Tue, 11 Aug 2020 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
mobile
मैनपुरी। राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने एक उपभोक्ता की अपील खारिज कर दी है। दुकान सेे खरीदे गए मोबाइल में कमी होने की बात कहकर दायर किए गए वाद को जिला फोरम ने मंजूर कर लिया था।
विज्ञापन

अवाबाग कॉलोनी निवासी सेाना गुप्ता ने वर्ष 2013 में पराग मोबाइल से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल खरीदा था। मोबाइल में कमी होने की बात कहकर जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम में मुकदमा दायर किया। सैमसंग कंपनी सहित दुकानदार पराग गुप्ता से मोबाइल बदलवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की। जिला उपभोक्ता फोरम ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने का आदेश दिया। दुकानदार पराग गुप्ता ने राज्य उपभोक्ता फोरम में अपील की।
विज्ञापन

जिसे राज्य उपभोक्ता फोरम ने मंजूर करके जिला फोरम के आदेश को निरस्त कर दिया। उपभोक्ता सोना गुप्ता ने राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम में राज्य फोरम के आदेश के खिलाफ अपील की। अपील की सुनवाई के बाद राष्ट्रीय फोरम के पीठासीन अधिकारी प्रेम नारायण ने सोना गुप्ता की अपील को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल बदलने की दी राहत
राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम केे पीठासीन अधिकारी प्रेम नारायण ने सोना गुप्ता को राहत भी दी है। आदेश में लिखा है अगर उपभोक्ता चाहे तो मोबाइल बदल सकता है। खरीदे गए मोबाइल को उसी स्थिति में दुकान पर जमा करने पर कंपनी द्वारा उपभोक्ता को दस हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed