फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mob beats up auto-rickshaw driver for molesting teenager girl

आगरा न्यूज: ऑटो चालक ने की किशोरी से छेड़छाड़, भीड़ ने सिखाया युवक को सबक; बीच सड़क पर कर दी धुनाई

Sat, 19 Sep 2026 10:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 19 Sep 2026 10:28 PM IST
सार

आगरा में एक ऑटो चालक ने शनिवार देर शाम किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी शोर मचाने पर भीड़ ने चालक को दबोच लिया। जमकर उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Mob beats up auto-rickshaw driver for molesting teenager girl
पुलिस ने ऑटो चालक को भीड़ से बचाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा के खंदारी चौराहे के निकट सर्विस रोड पर एक ऑटो चालक ने 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने डरकर शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। आटो चालक नशे में प्रतीत हो रहा था। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसे भी आरोप का पता चला, उसने आते ही चालक के ऊपर हाथ सेंक लिए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रास्ते में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे लोगों की भीड़ से बचाया। इस दौरान किशोरी और उसके परिजन ने लिखित शिकायत देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने चालक से बात की तो उसने आटो चलाने के दौरान गलती से हाथ छू जाने की बात कही। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed