फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MNREGA works will get speed, employment will be provided in the village itself

मनरेगा कार्यों को मिलेगी रफ्तार, गांव में ही मिलेगा रोजगार

Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
MNREGA works will get speed, employment will be provided in the village itself
मैनपुरी। आचार संहिता खत्म होने के बार एक बार फिर मनरेगा कार्यों को रफ्तार मिलेगी। इससे श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मिलेगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। खंड विकास अधिकारी सचिवों के माध्यम से नए कार्यों की आईडी जनरेट कर उनकी शुरुआत कराएंगे।
विज्ञापन

गांव में श्रमिकों को रोजगार देने के लिए मनरेगा ही एक मात्र योजना है। इसके तहत कार्य तो जारी थे, लेकिन आचार संहिता के कारण नए कार्य रुके हुए थे। अब आचार संहिता खत्म होने पर मनरेगा कार्यों को दोबारा रफ्तार मिलेगी। वहीं दूसरी ओर कोरोना के चलते बाहर से आए श्रमिकों को भी रोजगार की जरूरत है। इसीलिए मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने खंड विकास अधिकारियों को नए मनरेगा कार्यों की आईडी जनरेट कर कार्य शुरू कराने के आदेश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी सचिवों के माध्यम से आईडी जनरेट कर कार्य शुरू कराएंगे। हालांकि मनरेगा कार्य के दौरान भी मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed