{"_id":"610ecd678ebc3ef41c0dad61","slug":"mnrega-will-make-mourning-pits-in-temples-there-will-be-accumulation-of-rain-water-mainpuri-news-agr502926544","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में मनरेगा से बनेंगे शोकपिट, वर्षाजल का होगा संचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में मनरेगा से बनेंगे शोकपिट, वर्षाजल का होगा संचय
विज्ञापन
मैनपुरी। जल संरक्षण के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत अब मंदिरों में वर्षा जल संचयन के लिए मनरेगा विभाग ने योजना बनाई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में सोकपिट का निर्माण कराया जाएगा। इससे बारिश के पानी को एकत्रित कर भूगर्भ जल का भंडार बढ़ाया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है।
लगातार गिर रहा भूगर्भ जलस्तर चिंता का बड़ा कारण है। इसके लगातार वर्षा जल संचयन कर भूगर्भ जल स्तर को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। मनरेगा योजना के तहत जल संरक्षण के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है। तालाबों की खोदाई के बाद अब एक और पहल की गई है। इसके तहत जिले भर में ग्रामीण अंचल में स्थापित मंदिरों में सोकपिट का निर्माण कराया जाएगा। मनरेगा से इस सोकपिट का निर्माण कराया जाएगा।
इसके बाद मंदिर परिसर और छतों का पानी इस सोकपिट से जोड़ा जाएगा। बारिश का पानी इन सोकपिटों में एकत्रित होगा। जो बाद में धीरे-धीरे मृदा की विभिन्न परतों से गुजरता हुआ शुद्ध होने के बाद भूगर्भ तक पहुंचेगा। इसके लिए सभी ब्लॉकों से मंदिरों का चिह्नांकन करने के लिए कहा गया है। जल्द ही सोकपिट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।