फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mnclon attacked the procession, seven injured

मनचलों का बारातियों पर हमला, सात जख्मी

Thu, 12 Feb 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 12 Feb 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुरा के किशोरपुरा में बुधवार सुबह बारात विदाई के दौरान मनचलों ने आधा घंटे तक जमकर बवाल किया। छेड़छाड़ के विरोध पर मैरिजहोम पर हमला बोल दिया। दूल्हे के भाई को उस्तरा मारकर घायल कर दिया। बारातियों से लूट की। उन पर पथराव किया। बस में सवार तीन बच्चे समेत छह बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली के न्यू रंजीत नगर सी ब्लाक निवासी कन्हैया लाल कश्यप के बेटे तरुण की बारात मंगलवार को किशोरपुरा में आई थी। कन्हैया ने बताया, नंदराम की बगीची स्थित मैरिज होम में रात को बारात चढ़ाई हो रही थी। तभी दूसरे समुदाय के कुछ युवक लड़कियों की मोबाइल से फोटो खींचने लगे। छेड़खानी की। तब आसपास के लोगों ने मामला रफादफा कर दिया। बुधवार सुबह तकरीबन दस बजे विदाई के समय 15-20 युवक फिर से मैरिज होम पहुंच गए। युवतियों पर छींटाकशी की। तरुण के भाई राम के विरोध करने पर उस्तरा मार दिया। पथराव किया। अफरातफरी मच गई। दो बसों के शीशे चकनाचूर कर दिए। बस में सवार लोग और बच्चे चीखने लगे। दूल्हे की बहन ज्योति से मंगलसूत्र और कुंडल, कन्हैया से चेन, दो अंगूठी, सोने का ब्रेेसलेट लूट लिए। पुलिस ने हमलावर फिरोज को दबोच लिया, बाकी भाग निकले। आठ साल की बच्ची दीया, नौनू, अभिकेत, नवीन, मीना, रानी को चोट आईं। कन्हैया ने लूटपाट, छेड़खानी, गालीगलौज और 7 सीएलए एक्ट में इमरान, फिरोज और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बारातियों ने घेरी कार, तब हो सकी विदाई
हमले के समय परिवार के लोगों ने दुल्हन की कार को घेर लिया। इसके बाद दुल्हन को उसमें बैठाया गया और कार को आगे रवाना किया गया।

बस की चाबी छीनी, आगजनी का प्रयास
चालक शिवकुमार ने बताया कि पत्थर लगने से वह घायल हो गया। एक हमलावर ने चाबी छीन ली। इसके बाद आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसने युवक को दबोच लिया।

यूपी की पुलिस पर नहीं है भरोसा
कन्हैया का कहना था कि यूपी पुलिस कार्रवाई करेगी, यह भरोसा नहीं है। वह दिल्ली में पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे। आगरा में हुई घटना से आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed