{"_id":"5fc9be670be57025e5419bca","slug":"mlc-up-chunav-result-2020-akash-agarwal-claimed-victory-on-the-agra-teachers-mlc-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MLC Election Result: मतगणना के बीच आगरा शिक्षक सीट पर निर्दलीय आकाश अग्रवाल ने किया जीत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC Election Result: मतगणना के बीच आगरा शिक्षक सीट पर निर्दलीय आकाश अग्रवाल ने किया जीत का दावा
Fri, 04 Dec 2020 10:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:13 AM IST
सार
- विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीट निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) की मतगणना शुक्रवार को भी जारी है। शिक्षक सीट पर प्रथम वरीयता की वोटों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल आगे रहे हैं।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव परिणाम: समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा शिक्षक एमएलसी सीट पर मतगणना में प्रथम और दूसरी वरीयता मतों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी से आगे निकलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने गुरुवार की रात एक बजे अपनी जीत का दावा किया। हालांकि परिणाम घोषित नहीं हुआ था और वोटों की गिनती जारी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन जानबूझ कर उनकी जीत घोषित करने में देर कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से जल्द प्रमाणपत्र देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह जीत मगरमच्छ के मुंह से छीनी है। किसी दल में नहीं जाऊंगा। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय और पूर्णकालिक का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। इसके लिए पहले हाईकोर्ट जाऊंगा फिर लखनऊ में भाजपा कार्यालय का घेराव करूंगा।
विज्ञापन
प्रथम वरीयता के मतों से नहीं हुआ विजेता का फैसला
शाहदरा स्थित मंडी परिसर में मतगणना चल रही है। शिक्षक सीट पर प्रथम वरीयता के लिए दो चक्रों की मतगणना का परिणाम गुरुवार रात 10 बजे आया। इसमें कोई प्रत्याशी कुल मतों के 50 फीसदी मत जीतने के लिए प्राप्त नहीं कर सका। ऐसे में द्वितीय वरीयता और फिर तृतीय वरीयता मतों के आधार पर नतीजा तय होगा।
विज्ञापन
शिक्षक सीट पर प्रथम वरीयता की वोटों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल 5798 वोट पाकर 2113 वोटों से आगे रहे। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार वशिष्ठ रहे। इन्हें 3685 वोट प्राप्त हुए।
प्रथम वरीयता मतगणना के नतीजे
प्रत्याशी प्राप्त मत
- निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल वित्तविहीन वाले - 5798
- भाजपा से डॉ. दिनेश चंद वशिष्ठ - 3685
- निर्दलीय जगवीश किशोर जैन - 2952
- निर्दलीय गुमान सिंह यादव - 2255
- निर्दलीय निरंजन सिंह सोलंकी - 2107
- सपा से हेवेन्द्र सिंह हऊआ चौधरी - 1509
- निर्दलीय धर्म सिंह भदौरिया - 931
- निर्दलीय धर्मेन्द्र सिंह जाटव - 531
- निर्दलीय भोज कुमार शर्मा - 513
- निर्दलीय डॉ. देव प्रकाश वृंदावन - 266
- निर्दलीय होशियार सिंह निमेष - 184
- निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह राघव - 19
- निर्दलीय रवि कुमार सोनी - 11
- निर्दलीय लालजी बाबू श्रीवास्वतव - 10
- निर्दलीय अभय प्रताप सिंह - 10
- निर्दलीय चंद्रप्रकाश - 8
प्रथम वरीयता- मान्य मत 21703
निरस्त मत- 881
प्रथम वरीयता मतगणना के नतीजे
प्रत्याशी प्राप्त मत
- निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल वित्तविहीन वाले - 5798
- भाजपा से डॉ. दिनेश चंद वशिष्ठ - 3685
- निर्दलीय जगवीश किशोर जैन - 2952
- निर्दलीय गुमान सिंह यादव - 2255
- निर्दलीय निरंजन सिंह सोलंकी - 2107
- सपा से हेवेन्द्र सिंह हऊआ चौधरी - 1509
- निर्दलीय धर्म सिंह भदौरिया - 931
- निर्दलीय धर्मेन्द्र सिंह जाटव - 531
- निर्दलीय भोज कुमार शर्मा - 513
- निर्दलीय डॉ. देव प्रकाश वृंदावन - 266
- निर्दलीय होशियार सिंह निमेष - 184
- निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह राघव - 19
- निर्दलीय रवि कुमार सोनी - 11
- निर्दलीय लालजी बाबू श्रीवास्वतव - 10
- निर्दलीय अभय प्रताप सिंह - 10
- निर्दलीय चंद्रप्रकाश - 8
प्रथम वरीयता- मान्य मत 21703
निरस्त मत- 881