फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC UP Chunav Result 2020 Agra Graduate MLC Election Result Updates

UP MLC Election Result: आगरा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, भाजपा की बढ़त बरकरार

Fri, 04 Dec 2020 05:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Dec 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
MLC UP Chunav Result 2020 Agra Graduate MLC Election Result Updates
एमएलसी चुनाव परिणाम: मंडी समिति परिसर में हो रही मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विधान परिषद की आगरा खंड स्नातक सीट पर मुकाबला रोमांचक दौर में चल रहा है। स्नातक एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की बढ़त बरकरार है। दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डॉ. असीम यादव चल रहे हैं। जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय इंजीनियर हरि किशोर तिवारी हैं। 

विज्ञापन


स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के छठे चरण में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। छठवें चरण में सपा से भाजपा 2677 मत आगे है। प्रथम वरीयता के मतों में भाजपा के मानवेंद्र सिंह को 25907 मत मिले, जबकि सपा के डॉ असीम यादव को 23230 मत प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय इंजीनियर हरि किशोर तिवारी 16780 मत लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन



छह चरणों मे कुल 83981 मतों की गिनती हुई है। इनमें 5910 मत निरस्त हुए हैं। 78071 वैध वोट हैं। अभी किसी प्रत्याशी ने 50 फीसदी मतों का कोटा प्राप्त नहीं किया है। कोटा के मुताबिक प्रथम वरीयता में जीतने के लिए एक प्रत्याशी को कुल वैध मतदान का 50 फीसदी मत प्राप्त करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह को तीसरे चक्र की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी आगे रहे। चौथे चक्र की गणना में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डॉ. असीम यादव ने बढ़त बना ली। अब पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मानवेंद्र सिंह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मतगणना के 24 घंटे बाद भी कोटे के 50 फीसदी मत किसी को नहीं मिले। 

संबंधित खबर- MLC Election Result: आगरा शिक्षक सीट पर निर्दलीय आकाश अग्रवाल जीते, भाजपा प्रत्याशी को हराया

स्नातक सीट पर वोटों की गिनती गुरुवार को शुरू तक नहीं हो पाई थी। रात 12 बजे तक मतपत्रों के बंडल ही बन पाए। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। कुल 29 चक्र में मतगणना होगी। इसके चलते नतीजा शुक्रवार की रात तक आने की संभावना है। इस सीट पर कुल 22 प्रत्याशी हैं। 

शिक्षक सीट पर भाजपा की हार 

शुक्रवार दोपहर को द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में एलिमिनेशन राउंड में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। 16 में 14 प्रत्याशी एक-एक बाहर हो गए। गिनती और एलिमिनेशन राउंड के बाद 6690 मत डॉ आकाश अग्रवाल को मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी  दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 4314 वोट मिल सके। इस तरह आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर 2376 वोटों से जीत दर्ज की। रिटर्निंग ऑफिसर अनिल कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed