फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC election

मतदान केंद्रों के बाहर रही सख्ती, प्रतिबंधित रहा दो सौ मीटर क्षेत्र

Tue, 01 Dec 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLC election
01एमएनपी-50-मैनपुरी में ब्लॉक कार्यालय स्थित मतदात केंद्र पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खंड शिक्षक और खंड स्नातक निर्वाचन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही आसपास के दो सौ मीटर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहा। केवल मतदाताओं को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

निर्वाचन के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पहले ही मतदान केंद्र के दो सौ मीटर क्षेत्र में दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए थे। सुबह सात बजे से ही पहुंचे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्र के आसपास दो सौ मीटर क्षेत्र में प्रवेश रोक दिया। इसके लिए मतदान केंद्र की ओर जाने वाले रास्तों को बैरियर व अन्य अवरोध लगाकर बंद कर दिया गया। कोई इस क्षेत्र में प्रवेश न करे इसके लिए पुलिस भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

शहर में देवी रोड पर घंटाघर और पुरंग अस्पताल से दोनों और रास्ता बंद रहा। इसी तरह बेवर, भोगांव, किशनी, करहल, बरनाहल में भी मतदान केंद्र की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगे रहे। शाम को मतदान समाप्त होने के बाद ही लोगों को जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को हुई परेशानी
मतदान में सुरक्षा को देखते हुए देवी रोड पर बैरियर लगाकर रास्ता बंद किया गया था। लेकिन इससे लोगों को परेशानी हुई। बाजार में जाने वाले लोगों को बस स्टैंड होते हुए घूमकर आना पड़ा। इससे लोग परेशान रहे। पूर्व में रास्ते बंद होने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed