{"_id":"5fc686138ebc3e9b83379167","slug":"mlc-election-mainpuri-news-agr4702324110","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मतदाताओं को मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मतदाताओं को मिला प्रवेश
विज्ञापन
01एमएनपी-03-ब्लॉक मैनपुरी स्थित मतदान केंद्र पर कतार में लगे मतदाता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था की गई। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मतदाताओं को ग्लव्स भी उपलब्ध कराया गया।
मंगलवार को जिले के 12 मतदान केंद्रों के 36 मतदान स्थलों पर खंड शिक्षक और खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। मतदान जैसे कार्य में कोरोना संक्रमण का खतरा होने की आशंका भी थी। इसे लेकर प्रशासन ने पहले ही बेहतर इंतजाम किए थे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के प्रवेश से पूर्व ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
इसके बाद उन्हें ग्लव्स भी उपलब्ध कराए गए। मतदान के दौरान मतपेटिका छूने से लेकर हस्ताक्षर करने तक सारे काम ग्लव्स पहनाकर ही कराए गए। बिना मास्क के किसी को भी मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं सुरक्षाकर्मी लगातार सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए आगाह करते रहे।
विज्ञापन
मतदान कार्मिक भी सैनिटाइज करते रहे हाथ
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदान कार्मिकों को भी सख्त निर्देश दिए गए थे। साथ ही रवानगी के दौरान ही उन्हें मास्क, ग्लव्स और दो सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए थे। मतदान कार्मिक थोड़ी-थोड़ी देर में अपने हाथ सैनिटाइज करते रहे।