फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mlc Election 2020: 73 Year Old Hasanu Ram Got Nomination Form Defeat 89 Times

विधान परिषद चुनावः दूसरे दिन 17 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र, हसनुराम 90वीं मैदान में

Sat, 07 Nov 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 07 Nov 2020 12:22 AM IST
सार

  • शिक्षक के लिए 3 नामांकनपत्र लिए
  • स्नातक सीट के लिए 14 नामांकनपत्र

विज्ञापन
Mlc Election 2020: 73 Year Old Hasanu Ram Got Nomination Form Defeat 89 Times
नामांकन पत्र हाथ में लिए हसनुराम और आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव (एमएलसी) की नामांकन प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें शिक्षक के लिए 3 और स्नातक सीट के लिए 14 नामांकन पत्र लिए गए।  विभिन्न पदों पर 89 बार चुनाव हारने के बाद भी 73 वर्षीय हसनुराम अंबेडकरी का हौसला बरकरार है। 90 वीं बार वह फिर से स्नातक सीट से मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस से राजेश कुमार ने नामांकन पत्र लिया है।
विज्ञापन


हसनुराम ने बताया कि वे वर्ष 1985 से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें विधानसभा, लोकसभा, एमएलसी, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत, प्रधान, क्रय विक्रय, पार्षद के पद शामिल हैं। कांग्रेस से कन्नौज के राजेश कुमार द्विवेदी, जनाधिकार पार्टी से हाथरस के थान सिंह कुशवाह और बाकि के निर्दलीय रहे। दूसरे दिन भी नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन


दोनों सीटों के लिए 12 नवंबर तक नामांकन होने हैं। इधर, सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रक्रिया चली। कुल 17 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। इस दौरान कोविड 19 के नियमों का सख्ती से पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने लिया नामांकन पत्र:
शिक्षक सीट:
गुमान सिंह यादव, एटा
निरंजन सिंह सोलंकी, ओल मथुरा।
देव प्रकाश, वृंदावन।

स्नातक सीट:
राकेश कुमार द्विवेदी, कन्नौज।
थान सिंह, हाथरस।
हसनुराम अम्बेडकरी, आगरा।
दिनेश कुमार, अलीगढ़।
नंदलाल सिंह यादव, एटा।
मुन्नी देवी, औरैया।
प्रमिला यादव, गाजीपुर।
हेमंत भारद्वाज, मथुरा।
अश्विनी सिंह, इटावा।
लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अलीगढ़।
सीमा, मथुरा।
ओमप्रकाश, अलीगढ़।
मनोरमा वर्मा, आगरा।
विकास अग्निहोत्री, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed