{"_id":"68e5535def4ea258eb022ddd","slug":"mla-stopped-work-due-to-poor-quality-material-in-drain-construction-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-146578-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाला निर्माण में घटिया सामग्री विधायक ने रुकवाया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाला निर्माण में घटिया सामग्री विधायक ने रुकवाया कार्य
Tue, 07 Oct 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
किशनी। ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किशनी क्षेत्र में चल रहा है। मंगलवार की शाम सपा के किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया ने किशनी क्षेत्र में रामनगर तिराहे पर हो रहे नाला निर्माण को रुकवा दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। विधायक किशनी ने नाला निर्माण में ग्राउंड लेवल पर आरसीसी के बिना सीधे मिट्टी पर तली बनाने और पुरानी सरिया का उपयोग करने पर आपत्ति जताई। सरिया की मात्रा कम होने पर भी नाराजगी जाहिर की। विधायक ने बताया कि निर्माण कार्य की शुरुआत से ही घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के आरोप लग रहे हैं। पूर्व में भी तत्कालीन जिलाधिकारी के समक्ष हाईवे अधिकारियों के मानक के अनुसार कार्य करवाने और नगर पंचायत के उखाड़े गए हैंडपंप व पोल लगवाने का आश्वासन दिए थे।
विधायक ने बताया कि हाईवे प्राधिकरण ने अभी तक कोई वादा पूरा नहीं किया है। मनमाने तरीके से कार्य चल रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी के समक्ष किए गए आश्वासन पूरे नहीं होते। तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. गजराज यादव, सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव मौजूद रहे।