फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA's uncle beaten up case: Sanitation workers went on strike as soon as FIR was lodged

विधायक के चाचा की पिटाई का मामला: एफआईआर होते ही हड़ताल पर गए सफाईकर्मी, निगम में जड़े ताले; सफाई व्यवस्था ठप

Sat, 19 Jul 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 10:12 AM IST
सार

भाजपा विधायक के चाचा से मारपीट के मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत 22 पर केस दर्ज होने के विरोध में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के सभी कार्यालयों पर ताले जड़ दिए।
 

विज्ञापन
MLA's uncle beaten up case: Sanitation workers went on strike as soon as FIR was lodged
नगर निगम में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरिया मोड़ के सराय ख्वाजा में विधायक के चाचा और निगम कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट के मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत 22 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज होने पर सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के सभी कार्यालयों पर ताले जड़ दिए। सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था ठप हो गई और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए।
विज्ञापन


बुधवार को सराय ख्वाजा में खेरागढ़ के भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के चाचा के साथ सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम समेत सफाई कर्मचारियों का विवाद हो गया था। इसमें पांच लोग घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार रात दुकानदार की तहरीर पर सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम, एक कर्मचारी प्रताप और 20 अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


 

शुक्रवार सुबह जैसे ही नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने निगम कार्यालय पर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नगर निगम में सफाई कर्मचारी दोपहर में एकत्र हुए। कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी और सिकंदर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर निगम में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

सभी कार्यालयों में ताले लगाकर कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद मुख्य गेट पर ताला लगाकर कामकाज ठप कर दिया। नगर निगम के सफाई कर्मचारी काम पर नहीं गए। कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने बताया कि सत्ताधारी विधायक के दबाव में पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। जब तक निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को खिलाफ मुकदमा वापस नहीं होगा या फिर नगर निगम की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
नगर निगम कर्मचारियों ने बल्केश्वर मेले के दौरान भी हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन में रंजीत नरवार, राजकुमार विद्यार्थी, धर्मराज सिंह, मोहन गुलजार, रोहित लवानिया, रेशम सिंह चाहर आदि शामिल रहे।


 
विज्ञापन

वर्कशॉप से नहीं निकलने दिए वाहन
नगर निगम के डोर-टू-डोर और डलावघर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों को सफाई कर्मचारियों ने वर्कशॉप से बाहर नहीं निकलने दिया। वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम की वर्कशॉप में कर्मचारी पहुंचे और भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सभी वाहनों के ड्राइवर, क्लीनर, सफाई कर्मचारी और क्लर्क कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए। गौरव वाल्मीकि ने कहा कि विधायक अपने चाचा की पैरवी में पुलिस पर दबाव डाल रहे हैं। नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाया गया है। अगर एफआईआर वापस न ली गई तो हड़ताल जारी रहेगी। वर्कशॉप पर अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ जितेंद्र कुमार, एसएफआई संजीव यादव ने कर्मचारियों को समझाया लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इस दौरान शिवम चौहान, विवेक नरवार, संजय औचिया, राहुल चौहान, हर्ष वाल्मीकि, अरुण कुमार, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।


 

बल्केश्वर मेला परिक्रमा पर पड़ेगा हड़ताल का असर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर बल्केश्वर मेला परिक्रमा पर पड़ना तय है। 44 किमी. लंबी शिव मंदिरों की परिक्रमा के दौरान जगह-जगह भंडारों का आयोजन होता है। ऐसे में परिक्रमा मार्ग पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाती है। बल्केश्वर शिव मंदिर समेत चारों कोनों पर मौजूद शिव मंदिरों के पास हड़ताल के कारण सफाई ठप हो सकती है। महज एक दिन की हड़ताल में ही शहर में जगह-जगह सड़कों के किनारे और डलावघरों पर कचरे के ढेर लग गए हैं, जिनसे दुर्गंध उठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed