फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mla jagan prasad garg angry with officers s of municipal corporation agra

यहां भाजपा नेताओं में फिर खिंची तलवार, अब इस बात पर विधायक को आया गुस्सा

Sun, 29 Apr 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 29 Apr 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
mla jagan prasad garg angry with officers s of municipal corporation agra
विधायक जगन प्रसाद गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विकास कार्यों का श्रेय लेने के मामले में अभी फतेहपुर सीकरी के सांसद बाबूलाल और आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया के बीच शुरू हुआ शीत युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ और अब आगरा उत्तर के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि क्षेत्र की कई सड़कें ने विधानसभा में मामला उठाकर स्वीकृत कराई हैं और उनके निर्माण के बाद मेयर और निगम के अधिकारियों के नाम की पट्टिका लगाई जा रही है। विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने बताया कि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर उन्होंने अपनी विधानसभा में कई सड़कें पास कराई हैं। 
विज्ञापन


इनमें वीर कालोनी दयालबाग की सड़क के लिए 31.90 लाख रुपये, कर्मयोगी फव्वारे से वैभव रेजीडेंसी तक की सड़क के लिए 32.79 लाख रुपये, दयालबाग में डा. कुंटे वाली सड़क के लिए 15 लाख रुपये, गोपाल कुंज कमला नगर की सड़क के लिए 19.70 लाख रुपये, फ्रैंडस एन्कलेव दयालबाग के लिए 30.34 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में नगर निगम ने वीर नगर में सड़क का निर्माण कराया तो वहां निर्माण के बाद पट्टिका पर उनका नाम तक नहीं है। मेयर नवीन जैन, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सहित कई लोगों के नाम हैं। इससे विधायक सख्त नाराज हैं। 

जगन प्रसाद ने कहा कि निगम के अधिकारी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहे हैं। इस मामले में लेटर तैयार कर लिया है, सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। 

जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि वीर नगर में लगी नाम पट्टिका में मेयर नवीन जैन, पार्षद, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता तक के नाम है। क्या अधिकारियों को चुनाव लड़ना है, जो सभी अपने नाम लिखवाते हैं। 

देर रात हट गई नाम पट्टिका

ये अधिकारी हैं नेता बनने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। अधिकारियों नाम से क्या लेना देना है, और तो और मेरी विधानसभा के कार्यों में जो पट्टिकाएं लग रही हैं, 

वह नगर निगम से बनाई जा रही हैं। उनका पैसा सीधे लखनऊ से स्वीकृत हुआ है। विधायक की नाराजगी जाहिर होने के बाद अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। 

बताया जा रहा है कि देर रात में उस पट्टिका को वहां से हटवा दिया गया है। निगम के एक अधिकारी ने विधायक से देर रात वार्ता कर नई पट्टिका लगवाने का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed