{"_id":"62fbcc74fe50b35e782226d7","slug":"mla-catched-pick-pocker-kasganj-news-agr543571359","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विधायक की जेब पर थी नजर, हाथ डालते ही पकड़ा गया, फिर जमकर हुई धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विधायक की जेब पर थी नजर, हाथ डालते ही पकड़ा गया, फिर जमकर हुई धुनाई
Wed, 17 Aug 2022 06:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 06:19 AM IST
सार
वीरांगना अवंतीबाई पार्क पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेब कतरे ने विधायक की जेब में हाथ डाल दिया। विधायक ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
कासगंज में विधायक की जेब काटने के दौरान पकड़ा गया जेबकट
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के नदरई रानी वीरांगना अवंतीबाई पार्क पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक जेब कतरे ने विधायक की जेब पर हाथ साफ करने की कोशिश की। विधायक ने तुरंत ही जेब कतरे को दबोच लिया। वहां मौजूद लोगों ने जेब कतरे की पिटाई कर दी। वहां मौजूद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
यह वाकया मंगलवार की देर सायं का है। जब नदरई अवंतीबाई पार्क में कार्यक्रम संचालित था। केंद्र सरकार के राज्य मंत्री बीएल वर्मा और सांसद की अगवानी में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत थे। इसी दौरान एक युवक ने विधायक सदर की जेब में हाथ डाल दिया। तुरंत ही विधायक ने उसका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
जब विधायक चिल्लाए तो और लोगों की नजर पड़ी। तभी कुछ लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सांसद राजवीर सिंह ने लोगों को इससे मना किया। मौके पर युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि मामले में पूछताछ व जांच की जा रही है।
विज्ञापन