फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mla 4

एमएलए दिए सबसे ज्यादा, मंत्री मिले सबसे कम

Mon, 20 Mar 2017 12:42 AM IST
एमएलए दिए सबसे ज्यादा, मंत्री मिले सबसे कम
एमएलए दिए सबसे ज्यादा, मंत्री मिले सबसे कम Updated Mon, 20 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
mla 4
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF
भाजपा की सरकार में ब्रज की लालबत्ती की चमक थोड़ी फीकी रह गई । यह कमी इसलिए ज्यादा खल रही है क्योंकि  इस बार ब्रजवासियों ने कमल खिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 30 में से 25 सीटें भाजपा की झोली में डाल दीं लेकिन मंत्री बने हैं सिर्फ तीन जबकि  सपा और बसपा की सरकार में चार-चार लालबत्ती चमक रही थीं। दोनों दलों को 14-14 विधायक दिए थे। इनके मुकाबले बीजेपी को 11 विधायक ज्यादा दिए जबकि मंत्री का ओहदा एक मिला है।
विज्ञापन

ब्रज के इस क्षेत्र में छह जिले आते हैं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज। इनमें से चार जिलों आगरा, मैनपुरी, एटा और कासगंज को मंत्रीमंडल में जगह ही नहीं मिल पाई है। आगरा में नौ की नौ, एटा में चार की चार और कासगंज में तीन की तीन सीट भाजपा की झोली में जाने के बावजूद इन जिलों से एक भी मंत्री न बनाया जाना भाजपाइयों को भी हैरान कर रहा है।
विज्ञापन

आगरा, मैनपुरी, एटा और कासगंज ऐसे चार जिले हैं जिनमें अखिलेश की सरकार में मंत्री रहे लेकिन इस बार नहीं है। मथुरा और फिरोजाबाद ऐसे दो जिले हैं जिनमें अखिलेश सरकार में कोई मंत्री नहीं था जबकि  भाजपा की सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं। मथुरा से दो और फिरोजाबाद से  एक। ब्रज में मंत्री पद के लिए सबसे लंबा इंतजार फिरोजाबाद को करना पड़ा। यहां पहले भी भाजपा की सरकारों में ही मंत्री रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
--। दो सीएम भी दिए हैं ब्रज ने
ब्रज के एटा जिले ने प्रदेश को दो बार सीएम दिए हैं। पहले 1977 में राम नरेश यादव। वह निधौली सीट से विधायक थे। इसके बाद 1993 में मुलायम सिंह यादव। वह भी निधौली सीट से ही विधायक बने थे।

भाजपा की जीत
आगरा में नौ में से नौ सीटों पर , एटा में चार में से चार, कासगंज में तीन में से तीन, मथुरा में पांच से चार, फिरोजाबाद में पांच में से चार, मैनपुरी में चार में से एक।

--। फिरोजाबाद : सपा, बसपा सरकार में कोई मंत्री नहीं रहा। अब एसपी सिंह बघेल बने हैं। इससे पहले भी 1997 में भाजपा सरकार में रघुवर दयाल वर्मा मंत्री रहे थे।
--। मथुरा :  श्रीकांत शर्मा और लक्ष्मीनारायण मंत्री बने हैं। लक्ष्मीनारायण 2007 में बसपा सरकार में भी मंत्री रहे। अखिलेश सरकार में कोई मंत्री नहीं था। सपा का कोई विधायक भी नहीं था।
--। मैनपुरी : इस बार कोई मंत्री नहीं बनाया गया है । 2012 की अखिलेश सरकार में आलोक शाक्य मंत्री रहे।। 2007 की बसपा सरकार में घिरोर विधायक जयवीर सिंह स्वास्थ्य राज्यमंत्री रहे।

--। एटा : कोई मंत्री नहीं बनाया गया है। अखिलेश सरकार में कोई मंत्री नहीं रहा। मायावती सरकार में अवधपाल सिंह पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री रहे।
--। कासगंज : इस बार कोई मंत्री नहीं बनाया गया है। 2012 की अखिलेश सरकार में मानपाल सिंह परिवहन राज्यमंत्री रहे। 2007 की मायावती सरकार में कोई मंत्री नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed