फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mistri was shot due to illicit relationship in Mathura

पति की दो बार लेनी चाही जान: पहले जहर दिया... उल्टी होने से बच गया, फिर मरवाई गोली; चार बच्चों की है मां

Sun, 23 Feb 2025 08:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, राया (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, राया (मथुरा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Feb 2025 08:33 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि संतोष की पत्नी के सुनील निवासी बरौठ नौहझील से अवैध संबंध थे और इसी के कारण पति राह में रोड़ा बन रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी सुनील के साथ मिल कर हत्या करने की साजिश रच डाली।

विज्ञापन
Mistri was shot due to illicit relationship in Mathura
पत्नी ने पति को मरवाने की रची साजिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सप्ताह पूर्व राया के शेरनी नगरिया गांव में मिस्री को गोली मार कर घायल करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी के प्रेमी ने युवक को गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया है। पकड़े गए युवक से अवैध असलाह और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

गत दिनांक 13 फरवरी की सुबह गांव शेरनी की नगरिया निवासी संतोष को एक अज्ञात युवक ने गांव से बहार खेत पर कुंडी बनवाने के लिए बुलाया। संतोष राजमिस्त्री का काम करता है। बताया गया कि सुबह दस बजे संतोष जैसे ही पहुंचा तभी पीछे से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया और घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। घटना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और सीसीटीवी कैमरा खंगालने और मोबाइल लोकेशन व पत्नी के फोन की जांच की तो मामले का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि संतोष की पत्नी के सुनील निवासी बरौठ नौहझील से अवैध संबंध थे और इसी के कारण पति राह में रोड़ा बन रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी सुनील के साथ मिल कर हत्या करने की साजिश रच डाली। प्रेमी सुनील ने कुंडी बनवाने के बहाने उसे खेत पर बुला कर गोली मार दी। लेकिन गोली पीठ पर लगने से वह घायल हो गया। बताया गया कि बरौठ नौहझील निवासी सुनील की रिश्तेदारी शेरनी की नगरिया में है और उसका गांव में आना-जाना था। 

विज्ञापन

सुनील ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पहले मुलाकात हुई और बाद में फेसबुक से दोस्ती और फोन पर बातचीत होने लगी, लेकिन संतोष को शक होने लगा, तभी उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश बना ली। पुलिस ने आरोपी को मांट ब्रांच गंग नहर पटरी कपूर वाली बगीची से गिरफ्तार कर कर लिया। जिस के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। वहीं आरोपी महिला को गांव शेरनी की नगरिया घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया है।

पूर्व में जहर देकर किया था मारने का प्रयास
पति को गोली मरवानी वाली महिला ने एक माह पूर्व भी जहर देकर मारने का प्रयास किया था। लेकिन उस समय उल्टी हो गयी और वह बच गया था। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने  बताया कि आरोपी महिला चार बच्चों की मां है और एक माह पूर्व में भी संतोष को जहर देकर मारने का प्रयास किया था और लेकिन उस समय उल्टी हो गयी और वह बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed