{"_id":"5e079b0a8ebc3e882254c443","slug":"mission-shifting-shopkeeper-protes-mainpuri-news-agr4221922112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चली जेसीबी, विरोध भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चली जेसीबी, विरोध भी हुआ
विज्ञापन
28एमएनपी-21-कुसमरा में अतिक्रमण हटवाते अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। दो दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने की दी गई चेतावनी के बाद शनिवार को अधिशासी अधिकारी ने जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण में मिले सामान को नगर पंचायत कार्यालय में जमा कराया गया। कई जगह विरोध का सामना भी करना पड़ा।
दो दिन पूर्व ही ईओ ने कस्बे में भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों को अपना-अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की चेतावनी दी थी। अतिक्रमणकारियों पर चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। शनिवार को अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी के साथ अभियान चलाया। इसमें सड़क के दोनों और सफेद पट्टी के बाहर के अतिक्रमण को हटवाया गया। कई लोगों ने अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया वहीं कुछ जगह विरोध हुआ।
नगर पंचायत कर्मचारी अतिक्रमण के कुछ सामान को भरकर ट्रैक्टर से कार्यालय ले गए। वहीं सड़क पर स्थायी अतिक्रमण को भी हटा दिया गया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश कुमार, सलिल दुबे, ऋषि आर्य, विनोद कुमार, नौबत सिंह, इकबाल खान, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुसमरा। यादव नगर चौराहे पर नगर पंचायत ईओ ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटावाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में अतिक्रमण न हटाया तो सामन जब्त करके जुर्माना लगाया जाएगा।
शनिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह ने चौकी इंचार्ज विजय वर्मा सिंह चंदेल के साथ मैनपुरी मार्ग पर यादव नगर के पास भ्रमण किया। सड़क किनारे मोहरम, मिट्टी के ढेर लगाने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण शीघ्र हटा लें।
उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के ई चालान किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कुछ वाहनों के चालान भी कराए। ईओ के तेवर देख कुछ दुकानदार खुद ही अतिक्रमण को हटाने में लग गए। संवाद