{"_id":"604a5b488ebc3ed8347edb02","slug":"mission-director-angry-over-slow-vaccination-mainpuri-news-agr4841228193","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण की धीमी गति पर मिशन निदेशक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण की धीमी गति पर मिशन निदेशक नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी के द्वितीय चरण में धीमे टीकाकरण पर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पत्र भेजकर टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिले में द्वितीय चरण में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष एक चौथाई लोगों का टीकाकरण ही हो सका है। मिशन निदेशक के पत्र के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है।
एक मार्च से जिले में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ है। द्वितीय चरण के लिए जिले में 1.87 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 60 साल से अधिक उम्र और 45 साल से 59 साल के वे लोग शामिल हैं, जो किसी असाध्य बीमारी से पीड़ित हैं। बीते दस दिनों में इस अभियान के तहत जिले में मात्र 46840 लोगों का ही टीकाकरण हो सका है, जो कुल लक्ष्य के सापेक्ष 25.04 प्रतिशत है।
इस पर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर्णा उपाध्याय ने नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने टीकाकरण में सुधार के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स के सहयोग से लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया। सीएमओ की ओर से फ्रंटलाइन वर्कर्स को पत्र जारी कर टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।