{"_id":"6652ddb6bdfe95781f0b034d","slug":"missing-youth-murdered-for-abusing-him-while-drunk-in-agra-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शराब पीने के दौरान गाली देने पर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शराब पीने के दौरान गाली देने पर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
Sun, 26 May 2024 03:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 May 2024 03:55 PM IST
सार
शराब पीने के दौरान गाली देने पर युवक की हत्या हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
उस्मान की फाइल फोटो और आरोपी अनिल कुमार कठेरे
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र से 21 मई को लापता हुए युवक की हत्या नशेबाजी के दौरान गाली देने पर हुई थी। आरोपी भी उसी दुकान के बाहर शराब पी रहा था। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि पहले दोनों एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे।
विज्ञापन
उस्मान (22) कैलाश मोड़ के पास एक सैलून में काम करता था। 21 मई को वहां से अपने दोस्त के साथ निकला था। इसके बाद से लापता था। परिजन और दुकानदार ने कहीं पता न चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को उस्मान का शव मरियम के मकबरे के पास मिला। पुलिस पहुंची तो चेहरा ईंट से कुचला दिखा। उस्मान के परिजन ने कपड़ों से शिनाख्त की।
विज्ञापन
पुलिस ने हाईवे से हत्या के आरोपी अनिल कुमार कठेरे को गिरफ्तार किया। वह हाथरस के थाना सादाबाद के गांव जटोई का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सिकंदरा मंडी के पास रहता है। मंडी ओवरब्रिज के पास 21 को शराब की दुकान पर गया था।
विज्ञापन
वहां उस्मान शराब पीकर लोगों को गाली दे रहा था। मना करने पर गाली देने लगा। इस पर गुस्से में वह उसे पकड़कर मरियम के मकबरे की तरफ ले गया। वहां पहले गला दबाया फिर सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। कोई पहचान न सके इस वजह से चेहरा बिगाड़ दिया था। वह उस्मान को पहले से जानता भी नहीं था।