{"_id":"60fef56c8ebc3e5823712dd1","slug":"missing-woman-from-panipat-found-in-dannahar-area-mainpuri-news-agr5013834200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत से लापता महिला दन्नाहार क्षेत्र में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत से लापता महिला दन्नाहार क्षेत्र में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। पति से नाराज होकर बच्चों के साथ भटकते हुए एक महिला थाना दन्नाहार क्षेत्र में पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ने जब उस से पूछताछ की तो उसने अपना पता पानीपत, हरियाणा बताया। बताया कि पति से नाराज होकर आई है। सोमवार को महिला को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया।
हरियाणा के जिला पानीपत स्थित औद्यौगिक सेक्टर 29 से 20 जुलाई को महिला अपने तीन बच्चों के साथ लापता हो गई। पति की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि एक महिला तीन बच्चों के साथ गांव नगला सुम्मेर निवासी एक व्यक्ति के घर पहुंची है।
सूचना पर महिला आरक्षी के साथ टीम मौके पर पहुंच गई। महिला को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पति से नाराज होकर वह घर से निकल आई। वह मायके पश्चिम बंगाल जाना चाहती है। सोमवार को थाने पहुंची हरियाणा पुलिस की सुपुर्दगी में महिला और बच्चों को दे दिया गया।