फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Woman From Nepal Found In Mainpuri After Ten Year

खुशखबर: नेपाल से भटककर मैनपुरी पहुंची महिला, दस साल बाद परिजनों से हुई मुलाकात

Tue, 25 Jan 2022 12:05 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

सोशल मीडिया एक बार फिर एक महिला को उसके परिवार तक पहुंचाने का माध्यम बना।

विज्ञापन
Missing Woman From Nepal Found In Mainpuri After Ten Year
मैनपुरी: नेपाल से आए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनों से बिछड़ी महिला दस साल बाद परिजनों को मिल गई। महिला को देखकर परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। परिजन महिला से मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन सोशल मीडिया की मदद से महिला उन्हें मिल गई। 
विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल के जिला विंद्राय सैनी के थाना डौसुर चामुंड क्षेत्र के गांव दैलेख निवासी पुनरकला (50) पत्नी पुराकाय पति की मौत के बाद मानसिक रूप से संतुलन खो बैठी थीं। करीब दस वर्ष पूर्व महिला घर से लापता हो गई। खोजबीन के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। दस सालों में भटकते-भटकते महिला किशनी कस्बे तक पहुंच गई। दो दिन पहले महिला को बेवर क्षेत्र में देखा गया था। इसकी जानकारी स्थानीय व्यक्ति की ओर से नेपाल में रह रहे महिला के परिजनों को दी गई। सोमवार को परिजन बेवर पहुंचे तो उन्हें महिला मिल गई। मां को देखकर बेटा महेश और बेटी सुस्मिता की आंखों से आंसू छलक उठे। 
विज्ञापन

इस तरह हुआ मिलन
करीब दो महीने पहले स्थानीय बस स्टैंड पर घूम रही महिला पर नेपाल निवासी चौकीदार वासुदेव की नजर पड़ी थी। उन्होंने महिला से बातचीत की तो उसने अपने बारे में आधी अधूरी जानकारी दी। वासुदेव ने सोशल मीडिया की मदद से क्षेत्रीय ग्रुप में महिला की फोटो और उपलब्ध जानकारी शेयर कर दी। इस बीच महिला किशनी से कहीं चली गई। वहीं सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर परिजन किशनी पहुंचे। खोजबीन के बाद भी महिला के न मिलने पर परिजनों ने किशनी सहित आसपास महिला के पोस्टर आदि लगवाए थे। दो दिन पहले महिला बेवर क्षेत्र में दिखाई दी, यहां रह रहे नेपाली व्यक्ति ने पूर्व में लगे पोस्टर पर दर्ज नंबर पर महिला के होने की जानकारी दी। परिजनों के कहने पर किशनी में रह रहा चौकीदार महिला को अपने साथ घर ले गया। सोमवार को महिला के परिजन नेपाल से किशनी पहुंचे। देर शाम परिजन महिला को लेकर नेपाल के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed