फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing teenager himself came to the uncle house in firozabad

Firozabad: जिस किशोर की तलाश में पुलिस के छूटे पसीने, खुद ही पहुंचा चाचा के घर; बोला- एक बाबा के साथ गया था

Sun, 07 May 2023 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 02:28 PM IST
सार

किशोर के मिलने पर घरवालों ने राहत की सांस ली। उसने बताया कि वह एक बाबा के साथ चला गया था। 
 

विज्ञापन
missing teenager himself came to the uncle house in firozabad
child - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर स्थित अपने मकान से शनिवार सुबह गायब हुआ किशोर शाम को आगरा में अपने चाचा के घर पहुंच गया। इसके बाद स्वजन ने राहत की सांस ली। 13 वर्षीय राघव तिवारी पुत्र अनूप तिवारी निवासी गली नंबर 3 लोहिया नगर नौ बजे घर से लापता हो गया था।

विज्ञापन

तलाश के बाद भी नहीं लगा था सुराग 

काफी देर तक उसके दिखाई नहीं पड़ने पर स्वजन ने तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद स्वजन ने उत्तर थाने में गुमशुदगी लिखवाने के लिए शिकायती पत्र दिया। पुलिस भी सीसीटीवी खंगाल कर किशोर की तलाश में जुट गई। शाम को वह आगरा के देवरी रोड निवासी अपने चाचा अजय तिवारी के घर पहुंच गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन

चला गया था बाबा के साथ 

किशोर के पिता ने बेटे से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि मुहल्ले के बाहर बाबा ने उसे पांच रुपये और बिस्कुट दिया था। इसके बाद वह बाबा के साथ चला गया। किशोर के गायब होने की सूचना पर सदर विधायक मनीष असीजा भी परिजनों के पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों से बात की। वहीं इंस्पेक्टर उत्तर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि किशोर अकेले चाचा के घर गया था। 


ये भी पढ़ें -  पति से खफा हुई पत्नी: घर में रखा तारपीन का तेल ऊपर डालकर लगा ली आग, 80 फीसद जली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed