{"_id":"6347ba200d52f85d3b37ec7d","slug":"missing-teenager-dead-body-found-on-the-banks-of-the-canal-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: नहर किनारे मिला लापता हुए किशोर का शव, पिता ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: नहर किनारे मिला लापता हुए किशोर का शव, पिता ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप
Thu, 13 Oct 2022 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:41 PM IST
सार
किशोर का शव नहर किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने शिनाख्त कर ली। पिता का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दो दिन से लापता हुए किशोर का शव नहर किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पिता ने पड़ोसियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शिकोहाबाद के निजामपुर गढूमा निवासी मनोज के 17 वर्षीय पुत्र देव का 11 अगस्त को पड़ोसी से शराब को घर के बाहर पीने से मना करने पर झगड़ा हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद किशोर लापता हो गया। इस मामले मनोज ने बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। उसके बाद किशोर का शव गुरुवार को आसुआ गांव के पास नहर पुल से बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें - Agra: 'डेंगू विहार', 'परेशान नगर', कॉलोनियों के नाम बदलते ही दौड़े अफसर, दाग मिटाने के लिए लगा दी 40 टीमें