फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: 'डेंगू विहार', 'परेशान नगर', कॉलोनियों के नाम बदलते ही दौड़े अफसर, दाग मिटाने के लिए लगा दीं 40 टीमें

Thu, 13 Oct 2022 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Dengu Vihar pareshan nagar officers ran as soon as names of the colonies changed in agra
सफाई के लिए लगाई गई मशीन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नरकपुरी, घिनौना नगर, डेंगू विहार से शहर के दामन पर लगे ‘दाग’ मिटाने के लिए बृहस्पतिवार को अफसर दौरेठा से कलवारी तक दौड़े। बदनामी छिपाने के लिए मकान बिकाऊ व चुनाव बहिष्कार के पोस्टर फाड़े। चार घंटे नालियों की सफाई की रस्म निभाई। लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान सड़क और नाला बनने के बाद ही हो सकता है।


शंकर गढ़ की पुलिया से दौरेठा होते हुए कलवारी तक जलभराव से नारकीय हालात हैं। 28 से अधिक कॉलोनियों के 50 हजार लोग परेशान हैं। विरोध के लिए लोगों ने कॉलोनियों के नाम बदल दिए। जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो बृहस्पतिवार को एसडीएम निधि डोडवाल के नेतृत्व में एडीए, नगर निगम, विकास विभाग की टीमें क्षेत्र में दौड़ीं। 40 से अधिक सफाईकर्मियों से नालियों की सफाई कर्राई। वहां लगे कॉलोनियों के बदले हुए नाम, मकान बिकाऊ और 2024 चुनाव बहिष्कार के पोस्टर फाड़ दिए। 
Dengu Vihar pareshan nagar officers ran as soon as names of the colonies changed in agra
लोगों से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में बैठकों का दौर शुरू हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन संग क्षेत्रीय लोगों की पहली बैठक 12 बजे से 1.30 बजे तक विकास भवन में चली, जो बेनतीजा रही। दूसरी बैठक 3 बजे से 4.30 बजे तक चली। जिसमें सीडीओ ने क्षेत्रीय लोगों को बताया कि सड़क व नाला निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये की मांग शासन से की जाएगी। क्षेत्रीय लोग शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य से भी मिलने जाएंगे।
Dengu Vihar pareshan nagar officers ran as soon as names of the colonies changed in agra
नाली की सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कलवारी के डेंगू विहार में जलभराव के कारण नौ इंच की दीवार पर चलने को मजबूर लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिल गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वहां पगडंडी बनाकर अस्थायी रास्ता निकाला गया। जिसके बाद अब लोग पगडंडी के सहारे घर तक पहुंच रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन के निर्देश पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव ने विवेक विहार बदला नाम डेंगू विहार में सफाई कराई। झाड़ियां कटवाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dengu Vihar pareshan nagar officers ran as soon as names of the colonies changed in agra
सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सदर निधि डोडवाल के दौरेठा में निरीक्षण के दौरान उनका सुरक्षा गार्ड नाला सरोवर में गिर गया। पैर में हल्की चोट आई। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल गार्ड को नाले से निकाला। 
विज्ञापन
Dengu Vihar pareshan nagar officers ran as soon as names of the colonies changed in agra
सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय निवासी हुसैनी ने बताया कि बरसात के दिनों में तीन बच्चे पानी में गिरने से गंभीर रूप से चौटिल हो चुके हैं। यहां रहने वाले लोगों को बच्चों की चिंता सताती रहती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed