फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Gynecologist Doctor Kanika Rescued From Bihar Police Find Location From Fastag

Agra News: 750 किलोमीटर अकेले कार चलाकर बिहार पहुंची स्त्री रोग विशेषज्ञ, पुलिस ने फास्टैग की मदद से खोजा

Mon, 27 Feb 2023 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 01:15 PM IST
सार

महिला चिकित्सक ने हाईवे पर तकरीबन 750 किलोमीटर कार चलाई। वे कार से कानपुर पहुंचीं। कुछ देर रुकने के बाद आगे चल दीं।

विज्ञापन
Missing Gynecologist Doctor Kanika Rescued From Bihar Police Find Location From Fastag
डाॅ. कनिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज की सीओडी काॅलोनी निवासी चिकित्सक डाॅ. कनिका भदकारिया रविवार को आगरा पहुंच गईं। वह शुक्रवार को लापता हुई थीं। शनिवार को वह बिहार में मिल गई थीं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने यही कहा कि वे अखंड विशाल हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। मोबाइल खराब होने से परिवार के लोगों को नहीं बता सकीं।

विज्ञापन


डाॅ. कनिका भदकारिया स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पिता रामजीलाल लेदर व्यापारी हैं। बड़ी बहन डाॅ. त्रिशाला ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि शुक्रवार शाम को कनिका कार से निकली थीं। रात में अनजान नंबर से काल करके देर से आने की बात कही। बाद में मोबाइल बंद आया। पुलिस ने फास्टैग से लोकेशन पता की।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी गिरीश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को पुलिस ने उनकी कार को वाराणसी से आगे बिहार बार्डर स्थित मोहनिया टोल पर रुकवाया था। वह कार में अकेली थीं। पुलिस टीम बिहार के बार्डर पर पहुंची। रविवार की शाम 5 बजे वापस लेकर आईं। डाॅ. कनिका के घर में 5 चिकित्सक हैं। एक भाई से विवाद चल रहा है। यह विवाद पुलिस के पास भी पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तस्वीरें: ताज महोत्सव में रैंप पर उतरीं एडीएम रितु सुहास, महिला अधिकारी के इस अंदाज ने लूट लिया लोगों का दिल

हाईवे पर 750 किलोमीटर चलाई कार

पुलिस की पूछताछ में डाॅ. कनिका ने बताया कि उन्होंने हाईवे पर तकरीबन 750 किलोमीटर कार चलाई थी। शुक्रवार को कार से कानपुर पहुंचीं। कुछ देर रुकने के बाद आगे चल दीं। प्रयागराज में पहुंचकर रुक गईं। डाॅ. कनिका ने यही बताया कि वह बिहार में अखंड विशाल हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए निकली थीं। इसके अलावा कुछ नहीं बताया।

ये भी पढ़ें - Junaid-Nasir Murder: बोलेरो में मिला कंकाल और स्कॉर्पियो में खून के धब्बे अलग या एक, DNA रिपोर्ट में आया ये सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed