फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing girl's body found in river for two days

दो दिन से लापता युवती का शव नदी में मिला

Tue, 26 Oct 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in river for two days
फतेहाबाद। क्षेत्र के ग्राम शालूबाई की 19 वर्षीय युवती रेखा का शव सोमवार को गांव के समीप ही उटंगन नदी में उतराता मिला। वह शनिवार से लापता था। परिजन भी घटना युवती की मौत की बावत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शालूबाई गांव की रहने वाली रेखा शनिवार को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। इस पर पिता दर्शनलाल ने रविवार को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी युवती की खोजबीन कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को नदी के किनारे बकरियां चरा रहे ग्रामीणों ने नदी में युवती का शव देखा। इस पर गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। युवती के शरीर पर कोई जाहिरा चोट भी नहीं है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed